बैंक ने डेरा चीफ की गेहूं-सरसों नीलाम कर वसूला कर्जा

Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Jan, 2019 11:53 AM

bank dera chief s wheat mustard auction tax recovery loan

डेरा की ओर से बैंक का कर्ज न चुकाए जाने पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद डेरा के खेतों में पैदा हुई सरसों व गेहूं की नीलामी पर बैंक ने करीब 8.60 करोड़ रुपए का ऋण वसूला है...

सिरसा (नवदीप): डेरा की ओर से बैंक का कर्ज न चुकाए जाने पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद डेरा के खेतों में पैदा हुई सरसों व गेहूं की नीलामी पर बैंक ने करीब 8.60 करोड़ रुपए का ऋण वसूला है। फिलहाल इस मामले में इसी 28 जनवरी को कोर्ट में फिर से सुनवाई है। यह कर्ज पुराना डेरा में स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की ब्रांच से लिया गया था। इसके अलावा भी इसी शाखा में डेरा के विभिन्न खातों के अंतर्गत करीब 10 करोड़ का कर्ज और भी बकाया है।

दरअसल, एम.एस.जी. ऑल ट्रेड नाम अकाऊंट से वेयरहाऊस में स्टॉक किए गए सरसों व गेहूं की एवज में ओरियंटल बैंक से कर्ज लिया हुआ था। ब्याज सहित यह कर्ज करीब 8.60 करोड़ रुपए हो गया था और ब्याज निरंतर बढ़ रहा था। यह खाता नॉन प्रर्फोमिंग असैस्ट (एन.पी.ए.) में चला गया था। बाद में यह मामला पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में चला गया था। कोर्ट ने इस मामले में स्टॉक को नीलाम करने के आदेश दिए। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय पहले नीलामी की गई। पहली नीलामी में करीब 5.98 करोड़ रुपए एवं दूसरी में करीब 2.62 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई। अब इस मामले में 28 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई है।

307 खातों में 40 करोड़ जमा, 22 करोड़ का है कर्ज

25 अगस्त, 2017 के एपीसोड के बाद प्रशासन की ओर से डेरा के तमाम खातों को सीज कर दिया गया था। करीब आधा दर्जन बैंकों में 400 के करीब खाते फ्रीज किए गए। डेरा में स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में ही अकेले 307 खातों में करीब 40 करोड़ रुपए का डिपोजिट है। इन खातों से करीब 22 करोड़ का लोन लिया गया है। अब ये सभी खाते फ्रीज हैं। खास बात यह है कि इन खातों में से करीब 2 दर्जन खाते डिफॉल्ट लिस्ट में हैं, जिन पर करीब 10 करोड़ का लोन है। स्वयं डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और उनके बेटे जसमीत के नाम कोई खाता नहीं है, जबकि हनीप्रीत के नाम करीब 6 अकाऊंट हैं जिनमें करीब 1 करोड़ रुपए की राशि जमा है। डेरा प्रमुख की बेटी चरणप्रीत इन्सां के नाम 3 खातों में करीब 70 हजार रुपए जमा हैं जबकि दूसरी बेटी अमनप्रीत, दामाद शान-ए-मीत के नाम भी खाते हैं। अधिकांश खाते शाह सतनाम ब्वॉयज स्कूल, शाह सतनाम गल्र्स स्कूल, कालेज, ग्रीन एस. वैल्फेयर सोसायटी, डेरा सच्चा सौदा ट्रस्ट के नाम से संचालित थे। बैंक मैनेजर कुंदन चौधरी बताते हैं कि कुछेक खाते अभी चल रहे हैं लेकिन 300 से अधिक खाते फ्रीज किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!