देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ी गई लड़ाई में हिन्दी भाषा ने हथियार के रूप में काम किया: दत्तात्रेय

Edited By vinod kumar, Updated: 14 Sep, 2021 05:47 PM

bandaru said hindi language acted as a weapon in the fight for freedom

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में हिंदी का महत्वपूर्ण योगदान है। दत्तात्रेय ने कहा कि देश की स्वतंत्रता...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में हिंदी का महत्वपूर्ण योगदान है। दत्तात्रेय ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ी गई लड़ाई में हिन्दी भाषा ने हथियार के रूप में काम किया था। हिन्दी भाषा के माध्यम से ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जन-जन को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा और देश में स्वतंत्रता प्राप्ति की लहर उठ खड़ी हुई थी। इसी परिणामस्वरूप देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।

उन्होंने कहा कि विश्व में लगभग 65 करोड़ लोग हिन्दी बोलते हैं। जिनमें भारत में 45 करोड़ से भी अधिक लोग हिन्दी बोलते हैं। हिन्दी एक राष्ट्रभाषा है। देश की आजादी के योगदान के साथ-साथ भारतीय प्राचीन सभ्यता व संस्कृति की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में हिन्दी भाषा का अपना स्थान रहा है। केन्द्र सरकार ने हिन्दी भाषा में आधुनिक प्रचलन के नए शब्दों को जोड़कर हिन्दी के विकास के लिए कार्य किया है।

उन्होंने आमजन से अपील की है सभी लोग अपनी क्षेत्रीय भाषा के साथ-साथ राष्ट्रभाषा हिन्दी के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तो हिन्दी आन्दोलन-1957 के 205 मातृभाषा सत्याग्रहियों को 10,000 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। इसके लिए उन्होंने हरियाणा सरकार की प्रशंसा की है।

राज्यपाल ने देश और प्रदेशवासियों को आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव के अवसर पर कोविड टीकाकरण में 75 करोड़ खुराक का लक्ष्य हासिल करने पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी है। यह देशवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा टीकाकरण का सबसे बड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने भी टीकाकरण मामले में विशेष उपलब्धि प्राप्त की है। प्रदेश में अभी तक एक करोड़ 90 लाख कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!