जींद में शादी के 13 दिन बाद युवक की हत्या, घर के बाहर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Jun, 2025 11:07 AM

young man murdered 13 days after marriage in jind

हरियाणा के जींद में मंगलवार को देर शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शादी को मात्र 13 दिन हुए थे। मृतक का शव जींद के सिविल अस्पताल में रखा गया है और आज पोस्टमार्टम होगा।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा के जींद में मंगलवार को देर शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शादी को मात्र 13 दिन हुए थे। मृतक का शव जींद के सिविल अस्पताल में रखा गया है और आज पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी के अनुसार जींद शहर के जोगेंद्र नगर में रहने वाला 24 वर्षीय साहिल मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने घर के बाहर गली में बैठा था। तभी उसी कॉलोनी का अनिल नाम का युवक आया और साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। अनिल ने साहिल के पेट पर वार करने की कोशिश की, लेकिन साहिल के बचने के प्रयास में चाकू उसकी जांघ में लगा। इससे साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अनिल फरार हो चुका था। साहिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साहिल के पिता साहब सिंह ने बताया कि उनकी अनिल के साथ कोई रंजिश नहीं थी। परिवार ने बताया कि 11 जून 2025 को साहिल की शादी रोहतक की वर्षा के साथ हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन साहिल की हत्या ने इसे मातम में बदल दिया। वहीं थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है और मामले की जांच चल रही है। हत्यारे अनिल को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!