हादसे ने छीनी मामा-भांजे की जान...फतेहाबाद में पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Feb, 2026 02:47 PM

uncle and nephew died in an accident in fatehabad

फतेहाबाद जिले में बड़ा हादसा हो गया। गांव सालमखेड़ा से बड़ोपल लौटते समय युवकों का बाइक पेड़ से टकरा गया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया।

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले में बड़ा हादसा हो गया। गांव सालमखेड़ा से बड़ोपल लौटते समय युवकों का बाइक पेड़ से टकरा गया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। मगर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक गांव बड़ोपल के अनुज (18) और राहुल (18) किसी काम से गांव सालमखेड़ा गए हुए थे। शुक्रवार देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!