जींद पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, फोन व रुपयों से भरा थैला मालिक को सुरक्षित लौटाया

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Feb, 2026 09:42 AM

jind police set an example of honesty

जींद पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। पुलिस ने मोबाईल फोन व रुपयों से भरा थैला असली मालिक को सुरक्षित लौटाया।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। पुलिस ने मोबाईल फोन व रुपयों से भरा थैला असली मालिक को सुरक्षित लौटाया।

थाना शहर जींद के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि शारदा वासी गांव जुलानी जो जींद बाजार में घरेलू सामान खरीदने आई थीं। खरीददारी के दौरान अधिक थैले होने के कारण उन्होंने अनजाने में एक अन्य महिला का थैला अपने सामान के साथ उठा लिया।
कुछ समय बाद थैले में फोन की घंटी बजने पर उन्हें संदेह हुआ। जांच करने पर पता चला कि यह थैला उनका नहीं है। उसी समय नजदीक मौजूद पुलिस टीम को उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वह थैला सौंप दिया।

महिला उप निरीक्षक गीता द्वारा जांच करने पर उक्त थैला सुमन वासी रोहतक रोड जींद का पाया गया। सुमन द्वारा थैले की जांच करने पर उसमें लगभग 10,000 रुपए नकद राशि व मोबाइल फोन सुरक्षित मिला। सुमन ने पुष्टि की कि उनका सारा सामान पूर्णतः सुरक्षित है।

जींद पुलिस ने शारदा की ईमानदारी की सराहना करते हुए आमजन से अपील की है कि बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर अपने सामान का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध या गलती की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह घटना समाज में ईमानदारी और आपसी विश्वास का सकारात्मक संदेश देती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!