Edited By Isha, Updated: 28 Feb, 2026 01:54 PM

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) प्रदेश में नए सेक्टर बसाने के लिए 1.47 लाख एकड़ जमीन खरीदेगा। इसके तहत 69 शहरों में 500 से अधिक सेक्टर विकसित किए जाएंगे।
चंडीगढ़: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) प्रदेश में नए सेक्टर बसाने के लिए 1.47 लाख एकड़ जमीन खरीदेगा। इसके तहत 69 शहरों में 500 से अधिक सेक्टर विकसित किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार एचएसवीपी ने पहले चरण में 13 शहरों में करीब 40 हजार एकड़ जमीन खरीदने के लिए ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान 30 अप्रैल तक पोर्टल पर अपनी सहमति दे सकेंगे। हरियाणा सरकार ने ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से किसानों से आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत सेक्टर विकसित करने के लिए जमीन खरीदने की योजना बनाई है।
पहले चरण में गुरुग्राम, पिंजौर-कालका, कोट-बेहला, लाडवा, अंबाला, घरौंडा, नारायणगढ़, पिहोवा, फरीदाबाद, होडल, हांसी, नरवाना और समालखा में किसानों के लिए दो माह तक पोर्टल खुला रहेगा, जहां वे अपनी जमीन बेचने की सहमति दे सकेंगे। एचएसवीपी ने इच्छुक भू-मालिकों और भू-संग्राहकों से जमीन विक्री या प्रस्ताव देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।