Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2026 04:11 PM
घेवरा और बहादुरगढ़ स्टेशन के बीच पुल पर स्लैब बिछाने के काम के चलते 28 फरवरी को जींद-दिल्ली रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जींद: घेवरा और बहादुरगढ़ स्टेशन के बीच पुल पर स्लैब बिछाने के काम के चलते 28 फरवरी को जींद-दिल्ली रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ट्रेन नंबर 64912, ट्रेन नंबर 64915, ट्रेन नंबर 54034, ट्रेन नंबर 54031, ट्रेन नंबर 64932, ट्रेन नंबर 64931, ट्रेन नंबर 54032, ट्रेन नंबर 54035 व ट्रेन नंबर 54033 28 फरवरी को रद रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12481-12482 श्री गंगानगर एक्सप्रेस को रोहतक तक ही चलाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन नंबर 54036 को जींद तक चलाया जाएगा।
इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन नंबर 64912 रोहतक-नई दिल्ली मेमू ट्रेन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर जींद से चलकर बिशनपुरा हरियाणा, किनाना, जैजैवंती, जुलाना, किलाजफरगढ़, लाखनमाजरा, करैंथी, समरगोपालपुर, सापला, बहादुरगढ़, घेवरा, मुढंका, नांगलोई, दयाबस्ती के रास्ते सुबह लगभग दस बजे नई दिल्ली पहुंचती है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 64915 सुबह लगभग सवा दस बजे नई दिल्ली से चलकर रोहतक, समरगोपालपुर के रास्ते लगभग डेढ़ बजे जींद पहुंचती है। ट्रेन नंबर 54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन जींद से दोपहर साढ़े तीन बजे चलकर रात लगभग पौने आठ बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है।
अन्य ट्रेनों का हाल
वहीं ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन दोपहर बाद 12 बजकर दस मिनट पर दिल्ली से चलकर शाम सवा पांच बजे तक जींद पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 64932 रोहतक-दिल्ली मेमू दोपहर बाद तीन बजे जींद से चलकर शाम लगभग पौने सात बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है।
वहीं ट्रेन नंबर 64931 दिल्ली-जींद मेमू शाम छह बजकर 40 मिनट के बाद पुरानी दिल्ली से चलकर रात नौ बजकर 50 मिनट तक जींद पहुंचती है। ट्रेन नंबर 54032 जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन सुबह सात बजकर पांच मिनट पर जींद से चलकर दोपहर बाद डेढ़ बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है।
वहीं ट्रेन नंबर 54035 पुरानी दिल्ली-जाखल पैसेंजर दोपहर बाद तीन बजकर 40 मिनट पर पुरानी दिल्ली से चलकर मुंढका, घेवरा, सांपला, रोहतक, किलाजफरगढ़, जुलाना के रास्ते रात लगभग पौने आठ बजे जींद पहुंचती है।
यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नरवाना, कालवन, टोहाना के रास्ते रात नौ बजकर 40 मिनट पर जाखल पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54033 पुरानी दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन शाम पांच बजकर 25 मिनट पर पुरानी दिल्ली से चलकर रात नौ बजकर 40 मिनट पर जींद पहुंचती है। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन उचाना, घसो के रास्ते रात लगभग साढ़े 11 बजे नरवाना पहुंचती है।
यह ट्रेन रहेगी डायवर्ट
इसके अलावा ट्रेन नंबर 14619 26 फरवरी को नई दिल्ली, सोनीपत, गोहाना, जींद व बठिंडा के रास्ते डायवर्ट रूट से चलेगी। इस दौरान शकूरबस्ती, रोहतक, भिवानी, हिसार, मांडी आदमपुर और सिरसा व कालांवाली जंक्शन पर ट्रेन नहीं जाएगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ 26 फरवरी को वाया दिल्ली, सोनीपत, गोहाना व जींद जंक्शन के रास्ते डायवर्ट होकर जाएगी। इस कारण दिल्ली, किशनगंज, शकूरबस्ती, नांगलोई, बहादुरगढ़ व रोहतक जंक्शन पर ट्रेन नहीं जाएगी। ट्रेन नंबर 16032 27 फरवरी को जींद, गोहाना, सोनीपत, दिल्ली के रास्ते डायवर्ट रूट से चलेगी। इस दौरान ट्रेन जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़ व शकूरबस्ती जंक्शन पर नहीं जाएगी।