भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को धमकी देने वाला बदमाश गिरफ्तार, तलाशी में मिले अवैध हथियार सहित 14 कारतूस

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Jun, 2025 06:35 PM

bjp yuva morcha district president threat police arrested miscreant

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष को धमकी देने सहित कई मामलों में फरार चल रहे बदमाश पवन बौंदियों ने सीआईए पुलिस टीम ने अवैध रिवाल्वर सहित 14 कारतूस के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष को धमकी देने सहित कई मामलों में फरार चल रहे बदमाश पवन बौंदियों ने सीआईए पुलिस टीम ने अवैध रिवाल्वर सहित 14 कारतूस के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है। 

बता दें कि पिछले महीने शराब ठेकों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गांव रणकोली निवासी पंकज गुर्जर पर हमला करने के साथ धमकी दी गई थी। जिसमें बदमाश पवन बौंदिया सहित कईयों पर बौंद कलां थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सीआईए पुलिस टीम के एएसआई दिलबाग सिंह, एचसी अमित, ईएचसी संदीप, सिपाही बजरंगलाल व सिपाही सुखबीर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दादरी-दिल्ली रोड 152 डी पुल के पास नाकाबंदी करते हुए काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी को रूकवाकर तलाशी ली। 

इस दौरान पुलिस टीम ने गाड़ी से पवन उर्फ बौंदिया का काबू करते हुए उससे एक रिवाल्वर 14 कारतूस बरामद किए। वहीं पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में लेते हुए सदर थाना पुलिस में केस दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार बदमाश पवन बौंदिया पर करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं और ये प्रदीप कासनी गैंग से जुड़ा है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!