Yamunanagar: कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष की दबंगई, हथियारों से लैस होकर जमीन का कब्जा छुड़वाने पहुंचे, केस दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2025 11:34 AM

bullying by former district president of congress

यमुनानगर में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार त्यागी की दबंगई का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। 15 जून 2025 का यह वीडियो रतनगढ़ गांव के खेतों का है। जहां कांग्रेस नेता राजकुमार त्यागी अपने कुछ लोगों के साथ रतनगढ़ गांव के खेतों में कब्जा...

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार त्यागी की दबंगई का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। 15 जून 2025 का यह वीडियो रतनगढ़ गांव के खेतों का है। जहां कांग्रेस नेता राजकुमार त्यागी अपने कुछ लोगों के साथ रतनगढ़ गांव के खेतों में कब्जा छुड़वाने के लिए हथियारों से लैस होकर पहुंचे। 6 मिनट के इस वीडियो में राजकुमार त्यागी और उसके लोग उत्तर प्रदेश के बिजनेसमैन ज़मीत कुमार को धमकाते नजर आ रहे हैं। ज़मीत कुमार ने यमुनानगर सदर थाना में इसकी शिकायत दी है। इसके बाद थाने में राजकुमार त्यागी समेत कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिस्टल को अपने कब्जे में लिया है। 

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जमीत कुमार ने 6 एकड़ जमीन सुशील कुमार से खरीदी थी। जैसे ही वह खेत जोतने के लिए पहुंचा तो राजकुमार त्यागी अपने कुछ लोग के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

वहीं कांग्रेस नेता राजकुमार त्यागी अब इस वायरल वीडियो पर सफाई देते हैं नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह 11 एकड़ जमीन मेरी बेटी और दामाद के नाम थी, अब दोनों का तलाक हो गया है। यह जमीन मुस्तका खाते की है। उन्होंने बताया कि साल 2021 में मेरे दामाद रहे सुशील कुमार ने इसे गाजियाबाद के एक बिज़नेसमेंन को बेच दी। मैंने इस जमीन में चेरी बोई हुई थी और वह बिजनेसमैन इसे जोतने के लिए पहुंच गया। वह बाउंसर के साथ खेत में था और मैं अपने प्रोटेक्शन के लिए हथियार लेकर पहुंचा था। मैंने उसे नहीं डराया है। बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है फिलहाल राजकुमार त्यागी व अन्य लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!