यमुनानगर के इन गांववासियों को CM सैनी का बड़ा तोहफा, 139 साल बाद मिलेगा मालिकाना हक, खुशी से झूम उठे लोग...

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Feb, 2026 08:00 PM

cm saini gives a big gift to the villagers of yamunanagar they will get ownersh

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में यमुनानगर के वासियों को बड़ी राहत

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर का जिक्र करते हुए यमुनानगर के छछरौली निवासियों को बड़ी राहत दी है। छछरौली की अधिकांश जमीन को 1887 से सरकारी रिकॉर्ड में सरकारी ही दिखाया गया था। जिसके चलते 2020 से इस इलाके की रजिस्ट्री होना बंद हो गया था। 

इसी के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने समस्या जगाधरी के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को बताई। कवर पाल गुर्जर ने इस गंभीर समस्या को लेकर तुरंत मुख्यमंत्री से बातचीत की उन्हें पूरा विवरण दिया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में उन्होंने हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी और उन्होंने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली के हजारों निवासियों की समस्या का जिक्र किया था कि वहां पर पुरानी आबादी वाली जमीन पर प्रदेश सरकार की जमीन को दिखाया गया है। जिसकी वजह से वहां के निवासियों को बहुत दिक्कत परेशानी पेश आ रही है। जिस पर आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा सदन में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली निवासियों के लिए बहुत बड़ी राहत की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने उनके समक्ष इस गंभीर विषय पर चर्चा कर छछरौली के हजारों निवासियों को राहत देने के लिए बात की। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली के हजारों नागरिकों के खसरा नम्बरों का हक वर्ष 1887 से प्रदेश सरकार के पास रहा है लेकिन पीढ़ियों से यहां पर सैकड़ों परिवारों के हजारों नागरिक पुरानी आबादी क्षेत्र में रह रहे थे, जिसे गैरमुमकिन आबादी इलाका दिखाया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा में कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर द्वारा यह विषय उनको बताए जाने पर आज हरियाणा सरकार ने वहां के मूल निवासियों को वहां का मालिकाना हक देने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार हरियाणा राज्य को अग्रणीय पथ पर लेकर जा रहे हैं। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली निवासियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

छछरौली निवासियों ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के जोरदार प्रयासों से छछरौली के हजारों निवासियों को यह महत्वपूर्ण राहत हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर हर वक्त अपने क्षेत्र की जनता के सुख दुःख में हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहते हैं।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!