Haryana: यमुनानगर में वैलेंटाइन डे की रात फौजी की पत्नी की हत्या, पति जम्मू में था तैनात

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Feb, 2026 03:37 PM

soldier wife murdered in yamunanagar

यमुनानगर जिले के गांव भंभोल में देर रात मोनिका नामक महिला को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। मोनिका का पति आर्मी में है और उसकी जम्मू में ड्यूटी थी।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर जिले के गांव भंभोल में देर रात मोनिका नामक महिला को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। मोनिका का पति आर्मी में है और उसकी जम्मू में ड्यूटी थी। पति फौज में था और मोनिका अपनी मां के साथ ही रह रही थी। देर रात अंबाला के गांव कलहेड़ी निवासी दो युवक कार में सवार होकर गांव भंभोल पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि पहले दीवार कूद कर सचिन नामक युवक घर के अंदर दाखिल हुआ। सचिन को बाहर आने में कुछ देर लगी तो पीछे ही युवराज भी दीवार कूद कर घर के अंदर दाखिल हो गया। इसके कुछ ही देर के बाद जब मोनिका के चीखने की आवाज आई तो उसकी मां अपने कमरे से बाहर आकर मोनिका के कमरे तक पहुंची तो कमरा खून से लथपथ था और मोनिका जमीन पर गिरी हुई थी। मोनिका के पेट, गर्दन कमर व बाजूओं पर चाकू लगे थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मोनिका की मां को मौके पर आते देख युवराज वहां से भाग खड़ा हुआ और छत से कूद कर फरार हो गया, जबकि सचिन मौके पर रहा और वह मोनिका को गाड़ी में डालकर अस्पताल उसकी मां के साथ ले गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि बताया तो यह भी जा रहा है कि इन लोगों के साथ दो से तीन लड़के और भी थे। फिलहाल पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में भेज दिया है तो वहीं इस मामले की कार्रवाई भी आरंभ कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!