Edited By Deepak Kumar, Updated: 18 Feb, 2026 01:47 PM

हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 2 ऐसी ट्रैक्टर-ट्रालियों को
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 2 ऐसी ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे में लिया है जो लंबाई में ट्राली से तीन गुना अधिक हैं। सड़कों पर मौत बनकर दौड़ती यह ट्रैक्टर ट्रालियां बिना नंबर के और बिना रिफ्लेक्टर के चल रही थीं। जिसे आरटीओ विभाग ने पकड़ा और उन पर 51-51 हजार रुपए का जुर्माना किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल आरटीओ गुरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि उपयुक्त और आरटीओ के दिशा-निर्देश पर ऐसे वाहनों को कब्जे में लेकर उन पर कार्रवाई की जा रही है जो तय नियमों से अधिक लोड लेकर चलते हैं। साथ ही उनकी ट्रैक्टर ट्रालियां नॉर्मल ट्राली से लंबाई में अधिक हैं। उन्होंने बताया कि जो 2 ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गई हैं उनकी लंबाई काफी अधिक है उन पर ना तो नंबर था ना कोई रिफ्लेक्टर था। जिसके चलते दोनों पर भारी जुर्माना किया गया है।
एडिशनल आरटीओ ने आगे कहा कि भविष्य में इसी तरह के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई ट्रैक्टर ट्राली इतनी लंबाई में पाई गई या नियम से अधिक पाई गई तो उस गाड़ी को कटवाया जाएगा और कानून अनुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एडिशनल आरटीओ ने लोगों से अपील की कि वह अपनी जान माल का ध्यान रखें और दूसरों की जान माल का भी ध्यान रखें। इस तरह से ट्रैक्टर ट्राली चलाने पर हादसे हो सकते हैं, किसी की जान जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक ही वाहन चलाएं अन्यथा विभाग सख्त से सख्त कार्रवाई करने पर मजबूर होगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)