गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यमुनानगर, पूर्व सरपंच के घर पर 15 राउंड फायरिंग

Edited By Harman, Updated: 22 Apr, 2026 10:56 AM

15 rounds of firing at the house of a former sarpanch in yamunanagar s radaur

हरियाणा के यमुनानगर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने देर रात  पूर्व सरपंच के घर को निशाना बनाकर अंधाधुध गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं फायरिंग की घटना से पूरे इलाका थर्रा उठा है।

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के यमुनानगर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने देर रात जिले के गांव भूरे का माजरा में पूर्व सरपंच के घर को निशाना बनाकर अंधाधुध गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं फायरिंग की घटना से पूरे इलाका थर्रा उठा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना यमुनानगर के रादौर क्षेत्र  की है। बताया जा रहा है कि देर रात बाइक सवार 3 युवक पूर्व सरपंच रिशिपाल के घर पर पहुंचे और घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों द्वारा 15 राउंड फायरिंग की गई है। हालांकि इस अचानक हुए हमले से किसी को जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ। घटना के बाद  बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। यह तीनों बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे हालांकि इन बदमाशों ने अपने चेहरे पूरी तरह से ढक रखे थे। दो ने तो मुंह पर कपड़ा बंधा था और तीसरा हेलमेट पहने  हुए था। तीनों ही ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं और वहां से फरार हो जाते हैं।

 बताया जा रहा है कि जिस समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उसे समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। बताया तो यह भी जा रहा है कि पूर्व सरपंच रिशिपाल काफी दिनों से अपने इस घर पर नहीं रह रहा। फिलहाल इन बदमाशों का आखिर क्या मकसद था उसको लेकर अब पुलिस  गांव वालो से जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। उसी के आधार पर पुलिस इन बदमाशों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि यमुनानगर में आए दिन फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हालांकि पुलिस बदमाशों का एनकाउंटर कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम जरुर कर रही है। बावजूद उसके यमुनानगर में यह फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। यही वह कारण है कि यमुनानगर में बड़े-बड़े व्यापारियों के साथ-साथ अब आम आदमी भी दहशत के माहौल में जी रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!