Road accident ने छीनी कैटरर की जिंदगी, सूरजकुंड रोड पर बोलेरो ने मारी टक्कर, नागलोई निवासी Neeraj की मौत

Edited By Isha, Updated: 21 Apr, 2026 04:28 PM

road accident claimed the life of a caterer

रोजी रोटी के लिए दिल्ली के नागलोई से सूरजकुंड गार्डन में कैटरिंग करने आया नीरज नाम का 42 वर्षीय कैटरर अपनी जान सड़क हादसे में गवा बैठा । पुलिस के अनुसार बीती 19 अप्रैल को एक बोलेरो गाड़ी ने उन्हें

फरीदाबाद(अनिल राठी): रोजी रोटी के लिए दिल्ली के नागलोई से सूरजकुंड गार्डन में कैटरिंग करने आया नीरज नाम का 42 वर्षीय कैटरर अपनी जान सड़क हादसे में गवा बैठा । पुलिस के अनुसार बीती 19 अप्रैल को एक बोलेरो गाड़ी ने उन्हें पीछे से हिट किया उसे समय एक व्यक्ति उसके साथ था और दोनों बुरी तरह घायल हो गए जबकि अस्पताल पहुंचते हुए नीरज की मौत हो गई , जबकि घायल दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है।  फिलहाल पुलिस बोलोरो गाड़ी की तलाश करने में जुटी है और जब परिजन तलाश करते हुए फरीदाबाद पहुंचे तो उन्हें मालूम हुआ कि नीरज अब इस दुनिया में नहीं रहा l


  दिल्ली से आए मृतक के परिजनों की मदद करने वाले स्थानीय निवासी ने बताया कि दिल्ली के नागलोई का रहने वाला 42 वर्षीय नीरज कैटरिंग का काम करता था और वह सूरजकुंड रोड पर एक गार्डन में काम करने आया था इसके बाद एक्सीडेंट में नीरज की मौत हो गई और जब वह वापस दिल्ली अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन तलाश करते हुए यहां पहुंचे और सरकारी अस्पताल में मृतक की पहचान की । उक्त व्यक्ति ने बताया कि मृतक की परिजनों की सहायता के लिए वह उनके साथ आया है ! 

 
 जांच अधिकारी ने बताया कि सूरजकुंड रोड पर 19 अप्रैल को एक बलेनो गाड़ी ने दो लोगों को पीछे से हिट किया था इसके बाद पुलिस दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर आई थी जिसमें से नीरज नाम के दिल्ली के रहने वाले कैटर की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि कल दिल्ली से मृतक के परिजन इसकी तलाश करते हुए यहां आए थे और उन्होंने मृतक की पहचान करते हुए शिकायत दर्ज करवाई जिस पर मुकदमा दर्ज करके गाड़ी की तलाश की जा रही है और आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!