Jind: राकेश टिकैत की अपील पर 13 दिन बाद किसानों का धरना समाप्त, अब चंडीगढ़ में महापंचायत की तैयारी

Edited By Isha, Updated: 21 Apr, 2026 03:57 PM

farmers sit in ends after 13 days following rakesh tikait s appeal

जींद जिले की नई अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों द्वारा 13 दिनों से चल रहे धरने को किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत की अपील पर समाप्त कर दिया गया। टिकैत आज धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से धरना खत्म कर

जींद (अमनदीप पिलानिया): जींद जिले की नई अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों द्वारा 13 दिनों से चल रहे धरने को किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत की अपील पर समाप्त कर दिया गया। टिकैत आज धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से धरना खत्म कर चंडीगढ़ की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “हरियाणा का किसान एक बार जो ठान लेता है, फिर बाद में वो पीछे नहीं हटता। बड़ी मुश्किल से किसानों को समझाया है कि अब काम का समय है। धरना खत्म करें और चंडीगढ़ की तैयारी करो। मैंने किसानों से यही कहा है।”धरना समाप्त होने के बाद राकेश टिकैत ने किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ में जल्द ही किसानों की महापंचायत बुलाने का आह्वान किया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और सीआईए इंचार्ज के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के समय अगर दुष्यंत पद का त्याग करके किसानों के साथ आ जाते, तो किसान उन्हें तभी मुख्यमंत्री बना देते। टिकैत ने कहा, “उनसे भी उस समय गलती हुई, वो पद छोड़कर नहीं आए। आज एक दरोगा उन्हें आंख दिखा गया।

”टिकैत ने आगे कहा, “दुष्यंत चौटाला को पहले अपने परिवार को इकट्ठा करना पड़ेगा। वो समय बताएगा कि किसान दुष्यंत चौटाला का साथ देंगे या नहीं। पहले उनका परिवार इकट्ठा हो जाए, फिर किसानों के बीच आएं।”यह धरना मुख्य रूप से मंडी संबंधी नियमों, फसल खरीद व्यवस्था और किसानों-आढ़तियों की मांगों को लेकर चल रहा था। राकेश टिकैत की अपील के बाद किसान धरना समाप्त कर चंडीगढ़ महापंचायत की तैयारी में जुट गए हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!