Rakesh Tikait ने Dushyant Chautala के जले पर छिड़का नमक, कहा- एक अदना सा दारोगा आंख दिखा गया

Edited By Isha, Updated: 21 Apr, 2026 06:06 PM

rakesh tikait rubbed salt on dushyant chautala s wounds

हिसार में हुए घटनाक्रम के सवाल पर किसान नेता राकेश टिकैत ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जले पर नमक छिड़क दिया। राकेश टिकैत आज जींद की अनाज मंडी में पिछले 13 दिनों से चल रहे किसानों के

जींद(अमनदीप पिलानिया): हिसार में हुए घटनाक्रम के सवाल पर किसान नेता राकेश टिकैत ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जले पर नमक छिड़क दिया। राकेश टिकैत आज जींद की अनाज मंडी में पिछले 13 दिनों से चल रहे किसानों के धरने पर पहुंचे थे, जहां पंजाब केसरी टीवी से खास बातचीत में उन्होंने दुष्यंत चौटाला को आड़े हाथों लिया।

टिकैत ने कहा कि, एक वक्त था जब दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम थे।आंदोलन के दौरान किसानों ने गुहार लगाई कि पद छोड़कर हमारे बीच आ जाओ, लेकिन दुष्यंत ने इनकार कर दिया। अगर वह पद छोड़कर किसानों के बीच आ गए होते, तो किसान उन्हें मुख्यमंत्री बना देते, और आज दुष्यंत को एक अदना सा दारोगा बीच सड़क पर आंख नहीं दिखा पाता। 

राकेश टिकैत ने इस दौरान दुष्यंत चौटाला को नसीहत देते हुए अपने परिवार को एकजुट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि, दुष्यंत को पहले अपने परिवार को इकट्ठा करना होगा, और किसानों के बीच आकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी, जिसके बाद किसान फैसला लेंगे कि उन्हें समर्थन देना है या नहीं।

आपको बता दें कि, बीते दिनों हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ बीच सड़क पर बड़ा घटनाक्रम हुआ, जिसमें आरोप है कि एक पुलिस इंस्पेक्टर ने दुष्यंत के काफिले की गाड़ी को ओवरटेक करके रोका, फिर पिस्तौल निकालकर धमकी दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!