बिरेंद्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, फौजी बेटे को स्टेशन छोड़ने गया था मृतक

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 24 Jun, 2025 07:28 PM

birendra murder case has been arrested with illegal weapons

कोसली थाना पुलिस ने बिरेंद्र हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव भाकली निवासी भरत उर्फ राहुल उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

रेवाड़ी (महेन्द्र भारती ) : कोसली थाना पुलिस ने बिरेंद्र हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव भाकली निवासी भरत उर्फ राहुल उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार गांव भाकली निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका बेटा पवन, जो आर्मी में पठानकोट में तैनात है, गत 7 जून को गेम की प्रैक्टिस में शामिल होने हिसार आया था। रविवार को वह अपने ताऊ पूर्ण सिंह के घर कुआं पूजन में शामिल होने गांव आया था। रात को उसे ड्यूटी पर लौटना था, इसलिए उसके पिता बिरेंद्र उसे कोसली छोड़कर घर लौट रहे थे। गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचते ही भरत उर्फ राहुल उर्फ बाबा, उसके भाई दीपक, राहुल उर्फ सीडी, गांव बोहतवास निवासी राहुल व विनय आदि ने शादी समारोह में हुए झगड़े की पुरानी रंजिश के चलते बिरेंद्र को घेर लिया। आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया और गोली मार दी। बिरेंद्र ने जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए घर पहुंचकर फिर मारपीट की। गली के लोगों के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल बिरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

4 आरोपी पहले किए जा चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों विनय कुमार (गांव बोहतवास भोंदू), दीपक, राहुल उर्फ सीडी और कुलदीप उर्फ 502 को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया था। मौके से पुलिस ने दो जिंदा रोंद व दो खोल भी बरामद किए। कोसली पुलिस ने गांव भाकली निवासी भरत उर्फ राहुल उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!