खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम, ऐसे गई 11 साल के मासूम की जान...परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Mar, 2026 12:51 PM

child dies due to electric shock in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में 11 साल का बच्चा हाई-वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया। बच्चा बुरी तरह से झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में 11 साल का बच्चा हाई-वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया। बच्चा बुरी तरह से झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर परिवार ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतक मासूम की पहचान केशव निवासी लक्की कॉलोनी के रूप में हुई है। केशव अपने भाई और बहन में सबसे छोटा था। उसके माता-पिता शादी-पार्टी में खाना बनाने का काम करते थे। बेटे के मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मौत से पूरी कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है। साथ ही बिजली निगम के खिलाफ रोष पनप रहा है।

केशव शनिवार शाम को अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसकी मां और दोनों भाई-बहन घर में नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान केशव को घर की छत के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज तार पर कबूतर बैठा दिखा, जिसे उसने लोहे की रॉड से उड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान लोहे की रॉड बिजली की तारों से टच हो गई। जैसे ही रॉड तारों की चपेट आई तो जोर से धमाका हुआ। केशव बुरी तरह से झुलस चुका था। पड़ोसी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!