Rewari : रिटायर्ड फौजी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, LLB छात्र ने बेरहमी से की थी हत्या, साथी संग गिरफ्तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 19 Feb, 2026 04:15 PM

rewari major revelation in retired army man murder case llb student brutally m

गांव बास बिटौड़ी में एलएलबी के छात्र द्वारा पेचकस से हमला कर रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले में

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : गांव बास बिटौड़ी में एलएलबी के छात्र द्वारा पेचकस से हमला कर रिटायर्ड फौजी महाराम सिंह (60) की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी अपने साथी वार्ड बॉय के साथ नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया था। यह खुलासा डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में किया।

 पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी की शाम आरोपी विशाल ने महाराम सिंह के कहने पर शराब लाकर दी। इसके बाद वह घर जाकर पेचकस लेकर लौटा और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महाराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने घर से करीब 55 ग्राम सोना, एक किलो चांदी के गहने और लगभग 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके बाद उसने गांव खालेटा निवासी अपने साथी वार्ड बॉय साहिल को बुलाया और दोनों मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। 

महाराम सिंह गांव में अकेले रहते थे। पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी बेटे के साथ दूसरे गांव में रह रही थी। इसी दौरान आरोपी विशाल का उनके घर आना-जाना बढ़ गया था। घटना की जानकारी पुलिस को 3 फरवरी को मिली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!