ऐसी दर्दनाक मौत...कांप जाएगी रूह, यमुनानगर में युवक की निर्मम हत्या

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Mar, 2026 02:19 PM

murder of a youth in yamunanagar

यमुनानगर के तीर्थ नगर के पास रेलवे लाइनों के पास एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक के मुंह में फेविकोल डालकर कपड़ा ठूसा दिया गया और पेड़ से बांधकर गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के तीर्थ नगर के पास रेलवे लाइनों के पास एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक के मुंह में फेविकोल डालकर कपड़ा ठूसा दिया गया और पेड़ से बांधकर गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि यह व्यक्ति कौन है, इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया, लेकिन पुलिस की तमाम टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद कार्रवाई में जुट चुकी है।

बता दें कि शव से कुछ दूरी पर उसका एक जूता पड़ा हुआ था, जबकि शव की दूसरी तरफ एक दुपट्टा भी पड़ा हुआ था लेकिन जो दुपट्टा युवक के मुंह में ठूंस रखा था, वह सफेद रंग का था। लग रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई। बाद में यहां लाकर शव फेंक दिया गया। शव के पास सफेद के पेड़ पर रस्सी के ऐसे निशान थे कि मानों युवक का गला रस्सी से बांधकर इस पेड़ से खींच कर गला दबाया गया होगा। इस पूरे मामले में पुलिस ने तमाम सबूत मौके से जुटा लिए हैं। मौके पर पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुला लिया, ताकि हर पहलू से इस हत्याकांड की जांच की जा सके। हालांकि मृतक की अभी तक कोई भी पहचान नहीं हो पाई।

युवक की बाजू पर राजीव लिखा हुआ था और वही उसकी छाती यानी कि दिल के ऊपर स्नेहा लिखा हुआ था। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तो मुंह से कपड़ा निकालना भी पुलिस के लिए टेडी खीर था, क्योंकि फेविकोल से पूरा मुंह जुड़ा हुआ था और कपड़ा मुंह में पूरी तरह से चिपका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने तमाम सबूतों को कब्जे में लेने के बाद शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।वहीं इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!