बहादुरगढ़ STF का एक्शन...अवैध हथियारों सहित 3 बदमाश गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Oct, 2026 02:50 PM

bahadurgarh stf action  3 criminals arrested with illegal weapons were plannin

बहादुरगढ़ STF को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इंस्पेक्टर सेठी मलिक की टीम ने एक संगठित गिरोह

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार) : बहादुरगढ़ STF को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इंस्पेक्टर सेठी मलिक की टीम ने एक संगठित गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश नाहरा-नाहरी रोड फ्लाईओवर के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। 

पुलिस को देखकर जब इन्होंने भागने की कोशिश की, तो खुद को घिरता देख एक आरोपी फ्लाईओवर से नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। ​गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का नाम अंकित है और हैरानी की बात ये है कि तीनों ही कुलासी गांव के रहने वाले हैं। एसटीएफ के डीएसपी नरेश कुमार ने बताया कि ​अंकित उर्फ पुनीत पर पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​अंकित उर्फ डेका के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 मामले दर्ज हैं। ​वहीं अंकित उर्फ सूंडा पर भी 3 आपराधिक केस चल रहे हैं। ​पुलिस ने इनके पास से 3 अवैध हथियार और 39 कारतूस बरामद किए हैं, जिनमें दो विदेशी पिस्तौल भी शामिल हैं। डीएसपी नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान अपराध से जुड़े दूसरे अपराधियों और उनके नेटवर्क की बड़ी जानकारी भी मिल सकती है । फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार इन्हें कंहा से मिले थे और  कहां  सप्लाई करने थे और इनका अगला निशाना कौन था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!