20 मार्च को TOISA पुरस्कार से नवाजे जाएंगे अनिल विज

Edited By Updated: 17 Mar, 2017 03:19 PM

anil vij will be honored with toisa award on march 20

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री श्री अनिल विज 20 मार्च को मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम में टाईम्स ऑफ इंडिया स्पोर्टस अवॉर्ड (टोएसा) से नवाजे

हरियाणा:हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री श्री अनिल विज 20 मार्च को मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम में टाईम्स ऑफ इंडिया स्पोर्टस अवॉर्ड (टोएसा) से नवाजे जाएंगे। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष खेलों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य को दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ओलम्पिक में 5 बार स्वर्ण पदक विजेता और प्रसिद्घ जिमनास्टिक नाडिया कॉमेनेसी विशेष तौर पर उपस्थित होंगी। टोएसा को विभिन्न उत्कृष्ट खेल पुरस्कारों के लिए भारत का सबसे प्रसिद्घ प्लेटफॉर्म माना जाता है। 


हरियाणा सरकार द्वारा स्थानीय खेलों के प्रोत्साहन के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। गत वर्ष 2016 से राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती दंगल का आयोजन, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता, तीरंदाजी प्रतियोगिता सहित अनेक खेल कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में खेलों की प्राथमिकता के आधार पर बनाए जा रहे स्टेडियम, प्रत्येक गांव में व्यायाम एवं योगशालाएं के निर्माण से खेल आधारभूत संरचना को मजबूत बनाया जा रहा है, जिसके फलस्वरूव राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा को विशेष पहचान प्राप्त हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!