अमित शाह 16 जुलाई को हरियाणा दौरे पर रहेंगे, महेंद्रगढ़ में विधानसभा चुनाव की बनाएंगे रणनीति

Edited By Saurabh Pal, Updated: 08 Jul, 2024 07:02 PM

amit shah will come to mahendragarh in haryana on july 16

हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग 100 दिन शेष हैं। हालही में हुए लोकसभा चुनाव में लगे झटके से भाजपा उभरने की कोशिश कर रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह स्वयं तैयारियों का जायजा लेकर रणनीति बना रहे हैं...

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग 100 दिन शेष हैं। हालही में हुए लोकसभा चुनाव में लगे झटके से भाजपा उभरने की कोशिश कर रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह स्वयं तैयारियों का जायजा लेकर रणनीति बना रहे हैं। एक माह के अंदर अमित शाह दूसरी बार हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा नेता राम विलास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ आएंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान शाह विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे। संभावना है कि एक कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। चुनावी रणनीति का मंत्र देंगे। इस बैठक में सीएम सैनी के अलावा अन्य भाजपा नेताओं के शामिल होने की संभावना है। 

वहीं राम विलास शर्मा ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार है और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। महेंद्रगढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि राव दान सिंह को भी महेंद्रगढ़ में समर्थन नहीं मिला। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार होगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!