Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Aug, 2025 02:33 PM

अंबाला पुलिस ने डकैती,लूट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंबाला पुलिस की CIA-1 टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला पुलिस ने डकैती,लूट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंबाला पुलिस की CIA-1 टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इन 10 आरोपियों में से 5 नाबालिग हैं। इन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं अन्य 5 बदमाशों के कब्जे से पुलिस लूटी हुई 2 बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।
CIA-1 इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने डकैती,लूट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शहर के एक पार्क में बैठकर लूट की प्लानिंग कर रहा था, तभी टीम ने प्लानिंग के तहत इन्हें दबोच लिया। हरजिंदर सिंह ने बताया कि इसमें 5 आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
रात को देते थे वारदात को अंजाम
CIA-1 इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि ये गिरोह लंबे समय से शहर में सक्रिय था। ये रात के अंधेरे में बाइकों पर लाठी-डंडों से लैस होकर शहर में घुमते थे। यह लूटने की इरादे से लोगों पर जानलेवा हमला भी करते थे। आरोपियों का पास से 2 बाइकें और लाठीड-डंडे बरामद किए हैं। वहीं आरोपियों ने 5 वारदातें कुबूल की हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)