Ambala : मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, 2 युवकों ने डिलीवरी बॉय पर किया हमला, उपचार जारी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Jan, 2026 02:26 PM

ambala a minor dispute turned violent two youths attacked a delivery boy who

अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में उस समय तनाव बन गया जब दो बाइकों के बीच हुई टक्कर ने हिंसक

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है। यहां एग्जाम की वजह से कई बार एक्सीडेंट भी हो जाते हैं। ताजा घटना में आज अंबाला में दो बाइकों के बीच में टक्कर हो गई। घटना के बाद में बहस इतनी बढ़ गई कि अमित नामक डिलीवरी बॉय पर 2 लोगों ने हमला कर नुकीली चीज से वार कर दिया। जिसके बाद घायल को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। 

जानकारी देते हुए घायल के भाई ने बताया कि कपड़ा मार्केट में पहले तो 2 बाइकों में टक्कर हुई थी, उसके बाद बहस होने के बाद विवाद बढ़ गया और 2 लोगों ने अमित पर जानलेवा हमला कर दिया। अमित डिलीवरी बॉय का काम करता था। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है और उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। 

वहीं मौके पर मौजूद डायल 112 के पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंबाला कपड़ा मार्केट में टक्कर के बाद विवाद हो गया है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया है यहां उसका उपचार चल रहा है। 
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!