अम्बाला में रसोई में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, मकान की दीवारें ढही; युवक गंभीर रूप से झुलसा

Edited By Isha, Updated: 15 Jul, 2026 07:47 AM

massive explosion caused by a gas cylinder blast in an ambala

खंड साहा के अंतर्गत रेलवे स्टेशन केसरी के गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की रसोई और एक दीवार ढह गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन

अम्बाला: खंड साहा के अंतर्गत रेलवे स्टेशन केसरी के गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की रसोई और एक दीवार ढह गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन केसरी निवासी दीपक दोपहर को खाना खाने के लिए घर आया था। बंद रसोई में गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण गैस भर चुकी थी। जैसे ही दीपक ने खाना गर्म करने के लिए चूल्हा जलाया गैस सिलैंडर का पाइप तेज धमाके के साथ फट गया।

घायल युवक के पिता पवन सिंह ने बताया कि हादसे के समय घर में केवल वह और बेटा दीपक ही थे। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायल युवक को तुरंत अम्बाला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!