भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- कागजों में नहीं, मोदी सरकार ने धरातल पर किया विकास

Edited By Harman, Updated: 13 Jul, 2026 01:02 PM

aseem goel hits back at bhupinder hooda s statements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जुलाई को जींद में हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के कार्यक्रम के मद्देनजर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयानों पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पलटवार किया है।

अंबाला (अमन कपूर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जुलाई को जींद में हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के कार्यक्रम के मद्देनजर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयानों पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पलटवार किया है। जिसमे हुड्डा ने कहा था कि यह भी लोगों को बताएं कि जमीन किसने एक्वायर की थी और रेल लाइन किसने बिछाई थी। इस पर बोलते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हुड्डा साहब ने कागजों में हरियाणा को नंबर-1 बनाने की योजनाएं तो जरूर चलाईं, लेकिन धरातल पर काम करने का श्रेय उन्हें नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि कागजों में योजनाएं सोचना और उन्हें धरातल पर उतारना दो अलग चीजें हैं और इन दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है।​

असीम गोयल ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने जो कहा, उसे अपने कार्यकाल में पूरा करके दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में जो विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं, उनका श्रेय केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष में होने के नाते हुड्डा साहब भले ही अपनी राजनीतिक मजबूरी के चलते बयान दे रहे हों, लेकिन वे अपने अंतर्मन से यह अच्छी तरह जानते हैं कि यह विकास कार्य किसने किया है।

पंजाब कांग्रेस में चल रही आंतरिक कलह और उठापटक पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है। असीम गोयल ने सवाल उठाया कि कांग्रेस की ऐसी कौन सी स्टेट यूनिट है जहाँ विवाद नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे बताया। असीम गोयल के अनुसार, कांग्रेस में मची यह खींचतान जनता के हितों की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह मुख्यमंत्री बनने की होड़ है। उन्होंने कहा कि यह दबाव की राजनीति कांग्रेस में नई नहीं है। असीम गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को आम लोगों कैब ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर, मैकेनिक आदि के बीच जाने के साथ-साथ अपनी पार्टी के जमीनी स्तर की स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई बड़े और जमीनी नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं।

बिहार में नितिन नबीन की सीट खाली होने के बाद एक मंडल प्रधान को टिकट दिए जाने पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। असीम गोयल ने इस निर्णय को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का एक बड़ा और सकारात्मक संदेश बताया। ​उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक बहुत बड़ा संदेश है कि जिस सीट को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खाली करते हैं, उस सीट पर एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता को टिकट दिया जाना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। असीम ​गोयल ने कहा कि यह निर्णय ज़मीन पर पार्टी की जड़ों को मज़बूत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं के महत्व को दर्शाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!