करनाल में फर्जी धान खरीद पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की चेतावनी, बोले- कोई भी दोषी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Feb, 2026 05:09 PM

agriculture minister shyam singh rana reached karnal

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा आज करनाल पहुंचे।

करनाल : हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा आज करनाल पहुंचे। AI समिट में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया जिस पर कृषि मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का रवैया ठीक नहीं है। कांग्रेस द्वारा जो कपड़े निकाल कर प्रदर्शन किया गया। वहां पर विदेशी मेहमान और कुछ इंडस्ट्री के लोग भी मौजूद थे। इस बात का लोगों ने काफी एतराज किया। 

वहीं करनाल में फर्जी धान गेट पास मामले में कई अधिकारी और कर्मचारी अब तक पकड़े जा चुके हैं। जिस पर कृषि मंत्री ने कहा कानून छोटे-बड़े सबके लिए बराबर है। कानून की नजर में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। वहीं कृषि मंत्री ने कहा कि बजट सत्र शुरू हो चुका है तथा बजट 2 मार्च को पेश होगा जो  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री वित्त मंत्री भी हैं, जब बजट आएगा तब जानकारी दी जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!