बिजाई के बाद प्रदेश भर के टोल प्लाजा पर्ची फ्री करेंगे किसान, रिलायंस के पैट्रोल पंप और शॉपिंग माल रोकेंगे

Edited By Shivam, Updated: 29 Oct, 2020 07:08 PM

after sowing farmers will close toll plazas across the state

केंद्र सरकार के नए खेती कानूनों के विरोध में डबवाली के खुइयांमलकाना टोल प्लाजा पर शुरू हुआ किसान आंदोलन आने वाले दिनों में प्रदेश भर के टोल प्लाजा तक फैलने के आसार बन रहे हैं। आज किसानों ने डबवाली के टोल प्लाजा से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि खेतों में...

डबवाली (संदीप कुमार): केंद्र सरकार के नए खेती कानूनों के विरोध में डबवाली के खुइयांमलकाना टोल प्लाजा पर शुरू हुआ किसान आंदोलन आने वाले दिनों में प्रदेश भर के टोल प्लाजा तक फैलने के आसार बन रहे हैं। आज किसानों ने डबवाली के टोल प्लाजा से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि खेतों में बिजाई का कार्य समाप्त होते ही हरियाणा प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर किसान पड़ाव डालेंगे। 

इसके साथ ही किसानों ने ऐलान किया कि हरियाणा में जहां-जहां रिलायंस के पैट्रोल पंप और शॉपिंग माल हैं, उनको भी किसान रोकेंगे। डबवाली के खुइयांमलकाना टोल प्लाजा को पर्ची फ्री करने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों ने टोल के पास अपना पक्का मोर्चा लगा लिया है। किसानों ने टोल के पास लगाए गए पंडाल में रात बीताई। किसानों ने धरनास्थल पर रात को रूकने वाले किसानों के गर्म बिस्तरों का प्रबंध किया हुआ है। 

इसके अलावा दिन-रात धरना स्थल पर लंगर की भी व्यवस्था की गई है। गुरूवार को दिन भर टोल पर लगाए गए इस पक्के मोर्चे पर किसानों का सम्बोधन जारी रहा। किसानों ने केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरनास्थल पर गुरूवार को पंजाब के किसान नेता भी समर्थन देने आए। बता दें कि डबवाली के खुइयांमलकाना टोल प्लाजा को बुधवार को किसान पर्ची फ्री करने पहुंचे थे। 

एनएचएआई की याचिका पर डबवाली की कोर्ट ने जिला प्रशासन को आदेश जारी किए थे कि टोल प्लाजा से किसानों को दूर रखा जाए। जिसके बाद पुलिस ने टोल प्लाजा के दोनों तरफ बेरिकेटिंग करके किसानों को आगे बढऩे से रोक दिया। दिन भर प्रशासन के साथ चली वार्ता के बाद किसानों ने अब टोल प्लाजा के पास पक्का मोर्चा लगा लिया। टोल प्लाजा पर अभी भी वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोडऩे वाले वाहन टोल की सुरक्षा में मौजूद हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!