नशे की लत को पूरा करने के लिए युवक बना स्नैचर, महिला की चेन झपटते किया काबू (VIDEO)

Edited By Manisha rana, Updated: 14 May, 2022 02:58 PM

आए दिन स्नैचरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे है जहां सोनीपत जिले में सामान खरीदने आई आशा वर्कर के गले से युवक ...

सोनीपत (सन्नी) : आए दिन स्नैचरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे है जहां सोनीपत जिले में सामान खरीदने आई आशा वर्कर के गले से युवक चेन झपट कर ले गया। 

जानकारी के मुताबिक सोनीपत के गांव रोहट की रहने वाली आशा वर्कर पूनम कल देर शाम अपने पति व अपनी बेटियों कीर्ति, शिवानी और प्रियंका के साथ खरीदारी करने आई थी। अंधेरा होने के चलते उन्होंने अपने पति को पहले ही घर भेज दिया था। चारों मां-बेटी रात तक खरीदारी करती रही। बाजार में खरीदारी करने के बाद पूनम अपनी बेटियों के साथ घर जाने लगी। इसी दौरान एक युवक पैदल पूनम के पास आया। उसने पूनम के पास आते ही उनके गले से दो तोले की सोने की चेन झपट ली। अचानक हुई घटना के बाद पूनम ने शोर मचा दिया। जिस पर उनकी बेटी शोर मचाते हुए युवक के पीछे दौड़ी। 

वहीं सोनीपत में चैन स्नैचरों पर लगाम लगाने के लिए मार्किट में मौजूद सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि शख्स नशे की आदी था और जिसके चलते उसने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!