कुरुक्षेत्र के युवक को पाकिस्तानी डोंकर ने बंधक बनाया,  9 लाख रुपए खर्च कर बेटे को एजेंट जरिए भेजा था इटली

Edited By Isha, Updated: 12 Nov, 2025 09:29 AM

a young man from kurukshetra was held hostage by pakistani dons

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक युवक को बेलारूस बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। एक पाकिस्तानी डोंकर ने युवक को बंधक बनाया हुआ है। वह युवक को जान से मारने की धमकी देकर 1300 डॉलर परिजनों

 कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक युवक को बेलारूस बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। एक पाकिस्तानी डोंकर ने युवक को बंधक बनाया हुआ है। वह युवक को जान से मारने की धमकी देकर 1300 डॉलर परिजनों से वसूल कर चुका है। परिजनों ने युवक को 9 लाख रुपए खर्च कर इटली भेजा था, लेकिन डोंकर ने उसे बेलारूस में किडनैप कर लिया।


पिहोवा के फौजी प्लॉट के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर मनोज कुमार ने बताया कि एजेंट विजय शर्मा से उसकी पुरानी पहचान थी। विजय ने उसके छोटे बेटे रोहित को माल्टा सिटी से टैक्सी के जरिए इटली पहुंचाने का वादा किया। कुल डील 11 लाख की हुई और एक महीने में पहुंचाने का भरोसा दिया था।
भरोसा करके उसने 7 जुलाई को बेटे रोहित का पासपोर्ट एजेंट विजय शर्मा को दिया। उसी दिन 1 लाख रुपए भी आॅनलाइन ट्रांसफर कर दिए। 2 महीने बाद एजेंट ने 21 सितंबर को रोहित को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई रवाना कर दिया। तब एजेंट ने उनसे 1.20 लाख रुपए नकद लिए।

दुबई पहुंचने के बाद विजय शर्मा के तेवर चढ़ गए। वो अपनी पत्नी के साथ उसके घर आया और 5.50 लाख रुपए नकद लेकर चला गया। विजय ने फिर आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर रोहित को इटली पहुंचा देगा, लेकिन बेलारूस पहुंचते ही डोंकर ने रोहित को जंगलों में घेर लिया। यहां डोंकरों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। उसने विजय शर्मा से इस बारे में बात की तो उसने भी पैसे की डिमांड रख दी। डोंकर ने उसके बेटे का वीडियो भेजा है, जिसमें उसका पंजाबी में बोल रहा है कि डोंकर ने उन्हें किडनैप कर लिया है। उनकी बख्खी (पेट) में लातें मारी है।


रोहित ने बड़े भाई अमन ने डोंकर के अकाउंट में 400 डॉलर ट्रांसफर किए हैं। अमन अपने परिवार के साथ इटली में रह रहा है। रोहित भी अपने भाई के पास जाना चाहता था। डोंकर ने उनसे 300 डॉलर और मांगे हैं, जबकि 900 डॉलर कल रविवार को परिवार ने ट्रांसफर किए। मनोज ने बताया कि उसने एसपी आॅफिस में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!