Ambala: बराड़ा में तेज रफ्तार बस का कहर, बाइक सवार को बुरी तरह कुचला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Sep, 2025 05:43 PM

a bus crushed a bike rider in barara

अंबाला जिले के साहा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

बराड़ा (अनिल शर्मा) : अंबाला जिले के साहा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अंबाला से जगाधरी रूट पर जा रही एक प्राइवेट बस ने खारूखेड़ा चौक पर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गुलाब सिंह (40) निवासी खारूखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

PunjabKesari

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में गुलाब सिंह की मौत हुई है, जबकि बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल बस और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!