रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, फ्री में कर पाएंगी सफर, जानिए परिवहन मंत्री ने क्या कहा...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Aug, 2025 07:08 PM

a big gift to women on rakshabandhan they will be able to travel for free

हरियाणा में रक्षाबंधन के त्यौहार पर सरकार ने बहनों को बड़ी सौगात दी है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज घोषणा करते हुए कहा कि...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा में रक्षाबंधन के त्यौहार पर सरकार ने बहनो को बड़ी बहनों दी है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज घोषणा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। विज ने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी हैं।  

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व  दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं/बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।

परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए दिनांक 8 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से दिनांक 9 अगस्त, 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

                

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!