कोरोना के बढ़ते केसों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, 9 केस आए सामने

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Jun, 2025 06:08 PM

9 new case of covid reported in gurgaon

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केसों ने अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है। कोरोना के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। आज भी विभाग में कोरोना के 9 केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से ज्यादातर की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इन सभी को होम...

गुड़गांव, (ब्यूरो): लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केसों ने अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है। कोरोना के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। आज भी विभाग में कोरोना के 9 केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से ज्यादातर की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो सेक्टर-51 में 37 वर्षीय महिला कोविड संक्रमित पाई गई है। वहीं, सेक्टर-10ए में 24 वर्षीय युवक कोविड संक्रमित मिला है। सेक्टर-43 की रहने वाली 26 वर्षीय युवती, सेक्टर-24 की 25 वर्षीय युवती व 25 वर्षीय युवक, चक्करपुर की 23 वर्षीय युवती, सेक्टर-45 में 29 वर्षीय युवक, सेक्टर-49 में 27 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं, मेघालय से लौटे 37 वर्षीय पुरुष में कोरोना संक्रमण पाया गया है। 

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो अब तक जिले में 56 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से 30 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कुल 26 सक्रिय केस हैं। आज 300 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!