Edited By Isha, Updated: 25 May, 2025 02:35 PM

जींद के अलेवा में मंदिर और नरवाना के आश्रम में चोरी हो गई। मंदिर के दान पात्र से चोर एक लाख रुपए से ज्यादा कैश तथा आश्रम से 70 हजार रुपए और सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई
जींद: जींद के अलेवा में मंदिर और नरवाना के आश्रम में चोरी हो गई। मंदिर के दान पात्र से चोर एक लाख रुपए से ज्यादा कैश तथा आश्रम से 70 हजार रुपए और सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नरवाना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अली मोहम्मद निवासी कर्मगढ़ ने बताया कि वह डेरा दादूराम आश्रम में सेवादार लगा हुआ है। 21 मई की रात को वह आश्रम के गेट के पास नीचे बिस्तर लगा कर सो रहा था। रात को करीब एक बजे उसे जाग आई तो आश्रम का गेट खुला पड़ा था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। जब उसने बैग व अलमारी चेक की तो आश्रम में दान के एकत्रित किए गए करीब 70 हजार रुपए, बाबा की तीन ग्राम की सोने की अंगूठी गायब मिली। उसने सुबह महंत विष्णुदास को इसकी सूचना दी।
इसके बाद आश्रम में लगे सीसीटीवी चेक किए गए तो इसमें गांव का ही दलबीर उर्फ सेट्टी आश्रम में चोरी करते हुए दिखा। वह दीवार के ऊपर से छत के जरिए आश्रम में दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गया। सुबह उसके घर जाकर पता किया गया तो वह घर से भी फरार मिला। नरवाना सदर थाना पुलिस ने दलबीर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।