झज्जर में नहीं थम रहा काेराेना का कहर, 6 और पॉजिटिव केस आए सामने

Edited By vinod kumar, Updated: 01 May, 2020 06:02 PM

6 more corona positives came up in bahadurgarh

हरियाणा के झज्जर जिले में काेराेना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां लगातार मरीजाें का संख्या में बढ़ाेतरी हाे रही है।आज बहादुरगढ़ में 6 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। ये सभी मरीज सब्जी मंडी से जुड़े हुए हैं।

बहादुरगढ़(प्रवीण): हरियाणा के झज्जर जिले में काेराेना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां लगातार मरीजाें का संख्या में बढ़ाेतरी हाे रही है।आज बहादुरगढ़ में 6 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। ये सभी मरीज सब्जी मंडी से जुड़े हुए हैं। 

झज्जर जिले में अब कोरोना के 34 पॉजिटिव मरीज हाे गए हैँ। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के लिंक ने जिला का माहौल बिगाड़ा है। 34 में से 28 कोरोना पॉजिटिव सब्जी मंडी से संबंधित हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब तक करीब ढाई हजार सैम्पल लिए हैं। अब सब्जी मंडी के आढ़ती और दुकानदारों से जुड़े किसानों के भी सैम्पल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग एग्रेसिव रैंडम सैम्पलिंग कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!