पाकिस्तान से आए नगर कीर्तन में 6 के मोबाइल तो 5 के पर्स चोरी

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2019 03:03 PM

6 k mobile and 5 k purse stolen in the city kirtan from pakistan

एक ओर जहां चुनावों के चलते शांतिप्रिय माहौल रखने व जनता की सुरक्षा के लिहाज सेे पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी की हुई है। वहीं, इसके विपरीत चोरों को पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। यही कारण है कि

रोहतक (कोचर): एक ओर जहां चुनावों के चलते शांतिप्रिय माहौल रखने व जनता की सुरक्षा के लिहाज सेे पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी की हुई है। वहीं, इसके विपरीत चोरों को पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों में शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ काफी बढ़ गया है। हद तो तब हो गई जब शुक्रवार को पाकिस्तान से चला नगर कीर्तन शहर में पहुंचा और यहां 6 श्रद्धालुओं के महंगे मोबाइल फोन तो 5 के पर्स चोरी हो गए। पुलिस को शिकायत दी गई तो शहर थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया।

उधर, पी.जी.आई. में चोर दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं।  वहीं शहर थाने में दी गई शिकायत में विश्वास कत्याल निवासी डी.एल.एफ. कालोनी ने बताया कि पाकिस्तान से शुरू हुआ नगर कीर्तन शुक्रवार को रोहतक शहर में पहुंचा था। जगह-जगह शहरवासियों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। इसी दौरान कीर्तन की भीड़ में किसी अज्ञात ने उसका आई फोन चोरी कर लिया।

इसी दौरान शहर निवासी वेदप्रकाश, राजकुमार, परमिंद्र, पराग गक्खड़ और कर्ण चड्ढा का भी मोबाइल चोरी हो गया। जबकि परमिंद्र बजाजा, रमनीत सिंह चोपड़ा, रणबीर सिंह व अमरीक सिंह सहित अन्य कई लोगों के भी पर्स चोरी हुए। इसके अलावा जब नगर कीर्तन भिवानी स्टैंड के पास पहुंचा तो यहां भी 10 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन व पर्स पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। हालांकि, पुलिस ने चोरी के इस मामले में केवल एक ही मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और इसी एफ.आई.आर. में अन्य पीड़ितों के भी नाम दर्ज कर दिए हैं। 

ए.टी.एम. में बैग से 50 हजार चोरी 
वहीं, शहर थाना में गौरव निवासी पाना गोछवाल बल्लम ने भी पुलिस को अपने बैग से 50 हजार रुपए चोरी की शिकायत दी है जिसके आधार पर शुक्रवार देर रात को अज्ञात महिलाओं पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि शुक्रवार को वह कच्चा बेरी रोड पर स्थित एस.बी.आई. बैंक की मेन ब्रांच में गया था। उसने वहां पर बैंक से एक लाख रुपए निकलवाए।

50-50 हजार की 2 गड्डी उसने अपने बैग में डाल ली। इसके बाद वह बैंक के ए.टी.एम. में गया और वहां से उसने 15 हजार रुपए अतिरिक्त नकदी निकाली। इसी दौरान उसके पीछे खड़ी 2 महिलाओं ने उसके बैग से 50 हजार रुपए की एक गड्डी निकाल ली। जब उसने बैग चैक किया तो चोरी का पता चला और उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। हालांकि, चोरी की यह घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!