युवक की हत्या के आरोप में 4 आरोपी काबू, अदालत में पेश करने से पूर्व चारों का करवाया कोरोना टेस्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Sep, 2020 02:29 PM

4 accused in charge of killing young man

शहर पुलिस ने गांव हरिसिंह के माजरा के अमरदीप उर्फे रुबी पुत्र जतिंद्र की हत्या करने में शामिल चारों लोगों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है...

बाबैन : शहर पुलिस ने गांव हरिसिंह के माजरा के अमरदीप उर्फे रुबी पुत्र जतिंद्र की हत्या करने में शामिल चारों लोगों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबैन में लेकर गई, जहां पर उनका कोरोना टैस्ट करवाया गया। ज्ञात रहे कि हरिपुरा निवासी अवरदीप की कल रात उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह रात के समय अपने खेतों में फसल में पानी देने गया था।

बाबैन पुलिस ने मृतक युवक के पिता जतिंद्र सिहं की शिकायत पर गांव के ही मेहर चंद, रवि, सोनू व बिनू के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 302-34 के तहत मामला दर्ज किया था। बाबैन के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि जतिंद्र सिंह ने आरोप भी लगाया  था कि मेहरचंद, रवि, बिनु व सोनू अक्सर उसके कपड़े अमरदीप उर्फ रुबी रे साथ झगड़ा किया करते थे। 
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने जतिंद्र सिहं की शिकायत पर पहले ही चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरु कर दी थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आज चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश करने से पूर्व चारों आरोपियों का कोरोना टैस्ट भी करवाया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड लिया जाएगा ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियारों को बरामद किया जा सके।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!