Haryana: पानीपत में यमुना में डूबने से 2 युवकों की मौत, परिजन बोले- अगर गोताखोर चाहते तो...

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Oct, 2024 04:00 PM

2 youths died due to drowning in yamuna in panipat

हरियाणा के पानीपत के सनौली में यमुना में सोमवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। सोमवार दोपहर को यमुना में स्नान करते हुए हनुमान सभा के पांच युवक डूब गए।

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत के सनौली में यमुना में सोमवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। सोमवार दोपहर को यमुना में स्नान करते हुए हनुमान सभा के पांच युवक डूब गये। हालांकि गोताखोरों ने तीन युवकों को तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया पर बाकि दो के शव करीब साढे पांच घंटे बाद शाम को मिले है, जिनका आज पोस्टमार्टम करवाया गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पानीपत शहर से हनुमान सभा के 20 से ज्यादा युवक कई वाहनों में सवार होकर सोमवार दोपहर को यमुना में स्नान करने के लिए पहुंचे। सभी युवक दोपहर को करीब 12.30 बजे यमुना में स्नान कर रहे थे तो वार्ड-11, पुरानी सब्जी मंडी का 12 वर्षीय अमन डूबने लगा तो जाटल रोड के 21 वर्षीय साहिल ने उसको बचाने का प्रयास किया। हालांकि साहिल भी यमुना के गहरे पानी में डूबने लगा तो सुरेश, बलवान व महेश भी उन दोनों को बचाने के लिए गहरे पानी की तरफ चले गए और वे तीनों भी गहरे पानी में डूबने लगे। उनके साथियों ने शोर मचाया तो यमुना घाट पर मौजूद यूपी के गोताखोर साजिद, दिलशाद, बिल्लू व नौशाद आदि ने तीन युवकों को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन साहिल व अमन गहरे पानी में डुब गए। एक युवक व एक किशोर के डूबने की सूचना मिलने पर यूपी व हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची। पानीपत सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उसके उपरांत यूपी व पानीपत के गोताखोरों की टीम ने यमुना में सर्च अभियान चलाया और करीब साढ़े पांच घंटे बाद करीब 6 बजे यमुना में साहिल व अमन के शव बरामद किए गए। 

परिजनों ने गोताखोरों पर लगाए लापरवाही के आरोप 

वहीं मृतक के पिता ने गोताखोरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोटा कर 50000रुपए की डिमांड करते रहे, लेकिन उनके बच्चों को बाहर नहीं निकला। जब पैसों की बातचीत हो गई तब उन्होंने 5 मिनट के अंदर दोनों के शव बाहर निकाल दिए। अगर गोताखोर चाहते तो उनके बच्चों की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि हनुमान सभा के कार्यक्रम के बाद यमुना में स्नान करना होता है और यह सामान उनके बच्चों का आखिरी स्नान बन गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!