Yamunanagar: नहाते समय नहर में डूबे 2 छात्र, देर तक तैरने के लिए लगाई थी शर्त

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Mar, 2025 02:15 PM

2 students drowned in the canal while bathing

हरियाणा के यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय आठवीं कक्षा के दो बच्चे डूब गए।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय आठवीं कक्षा के दो बच्चे डूब गए। बच्चों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि आजकल बच्चों के पेपर चल रहे हैं। बच्चे पेपर देने के बाद नहाने के लिए पश्चिमी यमुना नहर में आए और शर्त लगाकर पश्चिमी यमुना नहर में कूद गए। जिसमें दो बच्चे पानी के बहाव में बह गए, बाकी बच्चों ने काफी शोर मचाया, लेकिन वह दूर तक बह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों को बुलाया गया, जिसने पश्चिमी यमुना नहर में बच्चों की तलाश की, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका। यमुनानगर शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार और सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौके पर पहुंचकर गोताखोरों से तलाश करवा रहे हैं लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं लगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!