हे भगवान ! 1500 महिलाएं हुई ठगी का शिकार, ऐसे खेला गया पूरा खेल...जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Manisha, Updated: 20 Nov, 2025 08:37 AM

1500 women became victims of fraud

आए दिन ठगों के नए-नए कारनामें सामने आ रहे हैं। अब प्रदेशभर की महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी की गई।

हरियाणा डेस्क : आए दिन ठगों के नए-नए कारनामें सामने आ रहे हैं। अब प्रदेशभर की महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। मामला दर्ज हुए छह दिन बीत चुके हैं, अब तक ठगों का गिरोह पुलिस के शिकंजे से बाहर है। मुख्य आरोपी जटवाड़ निवासी पूजा, उसका पति विक्रम और देवर योगेश हैं जोकि पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 

ऐसे लिया झांसे में 

पीड़ित महिलाओं ने कहा कि आरोपियों ने पहले उन्हें हर महीने 2,000 रुपये इनकम का लालच दिया। पहले महिलाओं को यह रकम देकर उनका भरोसा जीता गया। फिर 10,000 रुपये की आईडी स्कीम चलाई गई और कहा गया कि तीन महीनों में 21,000 रुपये रिटर्न मिलेंगे। छह महीने बाद 10,000 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। यह सुनकर कई महिलाओं ने इस योजना में पैसे डाल दिए।

1,500 से अधिक महिलाओं को लगाया चूना

बता दें कि पिछले सप्ताह बुधवार को महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी थी। मामला पंजोखरा थाना क्षेत्र में दर्ज है। शुरुआत में शिकायतें अंबाला की महिलाओं ने की थीं, अब कुरुक्षेत्र, कैथल और पंचकुला जैसे जिलों की महिलाएं भी सामने आ गई हैं।  एसपी कार्यालय में करीब 250 महिलाएं एक साथ शिकायत देने पहुंची थीं। अब तक 1,500 से अधिक महिलाओं को इस गिरोह ने चूना लगाया है।

आरोपियों ने महिलाओं फोन उठाने किए बंद 

जब महिलाएं स्कीम में शामिल हो गईं, आरोपियों ने अगला दांव चला। उन्होंने महिलाओं के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर 50,000 रुपये से 1.50 लाख रुपये तक के बैंक लोन निकलवा लिए। जब महिलाएं पैसे लेने या कोई जानकारी के लिए फोन करने लगीं तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। उसके बाद महिलाओं ने थाने में शिकायत दी, लेकिन आरोपी अभी पुलिस के शिकंजे में नहीं आएं हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!