कार सीख रहे 15 साल के लड़के ने बच्चे को 25 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत... इकलौता बच्चा था युहान

Edited By Isha, Updated: 23 Nov, 2025 03:48 PM

15 year old boy learning to drive dragged child for 25 metres

गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र के कृष्ण कुंज इलाक़े में शुक्रवार शाम कार सीख रहे एक किशोर ने सड़क पर पिता के साथ जा रहे सात साल के बच्चे को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद हड़बड़ाए किशोर

 गुरुग्रामः गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र के कृष्ण कुंज इलाक़े में शुक्रवार शाम कार सीख रहे एक किशोर ने सड़क पर पिता के साथ जा रहे सात साल के बच्चे को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद हड़बड़ाए किशोर ने कार में ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया। इस दौरान बच्चा बोनट में फंस गया और कार के साथ करीब 25 मीटर तक घिसटता चला गया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है।

वहीं आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि कार 15 साल किशोर चला रहा था और साथ में दूसरा युवक बैठा हुआ था। मारुति कुंज चौकी पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान अश्विनी कुमार के बेटे युहान के रूप में की गई। अश्विनी मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास के भेषमा गांव के रहने वाले हैं। वह करीब 13 साल से कृष्ण कुंज में परिवार समेत रहते हैं और बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर का काम करते हैं। युहान अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। खबरों की मानें, तो पिता अश्विनी ने बताया कि करीब 13 साल पहले उनकी शादी हुई थी। शादी के कई साल तक कोई संतान नहीं हुई।

किशोर के चाचा की है कार
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि जिस कार से यह हादसा हुआ है। वह एक किशोर के चाचा की थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया रा। वहीं आरोपी किशोर प्रेम कुंज का रहने वाला है। मामले की जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!