विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की ठगी, लुधियाना से गिरफ्तार किया गया आरोपी

Edited By Shivam, Updated: 12 Jan, 2021 08:25 PM

14 lakh cheated in name of sending abroad accused arrested from ludhiana

कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब निवासी एक शख्स को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता से विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रूपये ठगे थे, जो पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब निवासी एक शख्स को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता से विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रूपये ठगे थे, जो पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य तलाश जारी कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया है।

जानकारी के  मुताबिक, कुरुक्षेत्र की शालू कालड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि लुधियाना के रहने वाले एक शख्स ने उससे कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने पैसे वापिस मांगे तो उसके साथ गाली-गलौच की गई। आरोपी ने उसके पति को फंसाने के लिए झूठी एफआईआर करा दी। इसके बाद पीड़िता ने कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक को अपनी शिकायत दर्ज करवाई। 

शिकायत की जांच उप पुलिस अधीक्षक, पेहवा द्वारा की गई और 13 जुलाई 2020 को मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत की शरण ले ली। लेकिन जब वहां दाल नहीं गली तो उप निरीक्षक महीपाल की टीम ने आरोपी को कैंड डेरा लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, फिलहाल जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!