हांसी में दर्दनाक सड़क हादसे ने बुझाया घर का इकलौता चिराग, तीन बाइकों की टक्कर में गई जान

Edited By Harman, Updated: 11 May, 2026 12:14 PM

10th grade student dies in tragic road accident in hansi

हरियाणा के हांसी शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का मंजर देख लोगों की रुह कांप गई।

हांसी : हरियाणा के हांसी शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का मंजर देख लोगों की रुह कांप गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार देर रात इंदिरा चौक के पास का है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अपने माता-पिता की इकलौती औलाद था। तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!