सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2019 12:57 PM

youth dies in road accident one injured

शहर से सटे गांव लाखन माजरा से बैंसी रोड पर बुधवार को एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हालांकि हादसे में घायल एक युवक ने मौके...........

रोहतक (कोचर): शहर से सटे गांव लाखन माजरा से बैंसी रोड पर बुधवार को एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हालांकि हादसे में घायल एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। टै्रक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया जहां मनोज निवासी खांडा खेड़ी जिला हिसार को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घायल मनीष निवासी खरक नागर जिला जींद की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही वीरवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शिकायतकर्ता मनीष ने बताया कि बुधवार को वह अपने मामा के लड़के मनोज के साथ पी.जी.आई. में दाखिल अपने नाना से मिलने के लिए आया था। पी.जी.आई. से वापस मामा के घर फरमाना जाना था।

वह मोटरसाइकिल पर दोनों लाखन माजरा होते हुए बैंसी तरफ जैसे ही मुडऩे लगे तो अचानक काफी स्पीड में एक ट्रैक्टर आया और सीधे उनकी बाइक में टक्कर दे मारी। इसके बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए और आंख खुली तो खुद को अस्पताल में दाखिल पाया। इसके बाद सूचना मिलते ही पी.जी.आई. में पहुंची लाखन माजरा थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!