सैल्फी लेते समय चली गोली, किशोर की गर्दन में जा फंसी, हुई मौत

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2019 03:52 PM

shot while taking selfie teenager got trapped in neck died

सैक्टर-6 थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में बीती देर शाम सैल्फी लेते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। गोली एक किशोर के चेहरे पर लगते हुए गर्दन के पास जा फंसी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही....

बहादुरगढ़ (स.ह.): सैक्टर-6 थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में बीती देर शाम सैल्फी लेते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। गोली एक किशोर के चेहरे पर लगते हुए गर्दन के पास जा फंसी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गोली चलाने वाला कौन था और यह किसके हथियार से चली है इसको लेकर भी पुलिस पता लगा रही है। बताया  गया है कि गोली लाइसैंसी हथियार से चली है। हथियार का लाइसैंस किसके नाम है, इसको लेकर भी जांच की जा रही है।

उधर, इस मामले में जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र का कहना है कि जिस किशोर को गोली लगी है उसके अभी बयान दर्ज नहीं हुए हैं। गोली किसके द्वारा चलाई गई है यह तो बयान देने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल सैल्फी लेने के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है, जिसको लेकर पुलिस कई पहलुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!