Neeraj Chopra Marriage: शादी के बंधन में बंधे हरियाणा के ओलंपियन नीरज चोपड़ा... जानें किसके साथ लिए सात फेरे

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Jan, 2025 08:01 AM

neeraj chopra got married

हरियाणा के पानीपत के खंडरा गांव निवासी ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने चुपचाप शादी कर सबको चौंका दिया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के पानीपत के खंडरा गांव निवासी ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने चुपचाप शादी कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने सोनीपत के लड़सौली गांव की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर के साथ 7 फेरे लिए हैं। उनके पिता चांद राम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से करीब 2 महीने पहले ही रिटायर हुए हैं। 


नीरज ने शादी से जुड़ी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते हुए लिखा- जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।

PunjabKesari

नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने एक चैनल में बताया कि शादी का कार्यक्रम बहुत ही गुपचुप तरीके से रखा गया था। शादी में सिर्फ लड़का और लड़की के परिवार के सदस्य शामिल हुए। गांव और रिश्तेदारी में भी किसी को शादी के बारे में नहीं पता था। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सभी को शादी की सूचना मिली। यह शादी 17 जनवरी को भारत में हुई है। नीरज अपनी दुल्हनिया के साथ रविवार सुबह विदेश में घूमने के लिए गए हैं। उनके वापस भारत लौटने के बाद ही रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

नीरज की मनु भाकर से चली थीं शादी की चर्चाएं 

बता दें कि नीरज की ओलिंपियन शूटर मनु भाकर से शादी की चर्चाएं चली थीं, लेकिन परिवार के लोगों ने इस बात से इनकार कर दिया था। तब मनु भाकर की मां सुमेधा ने कहा था कि मनु अभी बहुत छोटी हैं। अभी इस बारे में नहीं सोचा है। भगवान जो चाहेंगे, भविष्य में वही होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!