कुटेल गांव में व्यक्ति की हत्या का मामला : 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2020 02:48 PM

case of murder of man in kutel village police hands free even after 2 days

गांव कुटेल में तेज हथियार से एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस को ब्लाइंड मर्डर के कुछ सबूत हाथ लग गए हैं और शीघ्र ही मामले.....

घरौंडा (टिक्कू) : गांव कुटेल में तेज हथियार से एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस को ब्लाइंड मर्डर के कुछ सबूत हाथ लग गए हैं और शीघ्र ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।बता दे कि गांव कुटेल निवासी राजकुमार गांव गढ़ी खजूर में सुनार की दुकान चलता था। 

सोमवार की रात को दुकान बंद कर बाइक पर अपने गांव आ रहा था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल में स्विच ऑफ आया। परिजनों ने उसकी सारी रात खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को राजकुमार शर्मा का शव गांव के खेतों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए करनाल भेज दिया था।

बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया हुआ है। हत्या करने वालों ने मृतक का बाइक व बाइक भी साथ ले गए थे। मधुबन पुलिस के साथ-साथ सी.आई.ए. भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर के आरोपियों तक पहुंचने के लिए सी.आई.ए. की टीम भी जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!