हरियाणा विधान सभा में होगी ‘युवा संसद’

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Feb, 2025 05:14 PM

youth parliament to be held in haryana vidhan sabha harvindra kalyan

राजधानी युवा संसद नाम की संस्था के पदाधिकारियों ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से आग्रह किया है। विस अध्यक्ष ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए युवा संसद आयोजित करने की अनुमति दी है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): युवाओं को राजनीति के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हरियाणा विधान सभा में आगामी 2 और 3 अप्रैल को यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान युवाओं को संसदीय प्रणाली और संविधान मूल्यों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस आयोजन में करीब 10 राज्यों के 35 से 40 युवा छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।

इस संबंध में राजधानी युवा संसद नाम की संस्था के पदाधिकारियों ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से आग्रह किया है। विस अध्यक्ष ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए युवा संसद आयोजित करने की अनुमति दी है। 

राजधानी युवा संसद के प्रतिनिधिमंडल में शामिल एडवोकेट जय सैनी ने बताया कि युवा संसद की थीम- ‘विकसित भारत, विकसित हरियाणा’ रहेगी। इस दौरान दो प्रमुख एजेंडे रहेंगे। डिजिटल हरियाणा के रोडमैप पर चर्चा होगी। इस एजेंडे में 21वीं सदी में ई-गवर्नेंस और ई-साक्षरता को बढ़ावा देने पर विमर्श होगा। दूसरा एजेंडा प्रगतिशील हरियाणा के लिए महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर पर रहेगा। इस दौरान विकास के स्तंभ के रूप में लैंगिक समानता पर जोर दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!