कार व ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, 3 घायल

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 05 Oct, 2018 10:47 AM

youth killed 3 injured in car and truck collision

साहा अम्बाला मुख्य मार्ग पर एक कार व तेल टैंकर की आमने-सामने भिडंत में कार चालक की मौत हो गई, वहीं कार में एक महिला व एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। दूसरी तरफ पीछे से आ रही दूसरी कार .....

बराड़ा(अनिल): साहा अम्बाला मुख्य मार्ग पर एक कार व तेल टैंकर की आमने-सामने भिडंत में कार चालक की मौत हो गई, वहीं कार में एक महिला व एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। दूसरी तरफ पीछे से आ रही दूसरी कार के टकराने से भी उसमें सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। 

कार सवार अम्बाला से जगाधरी की ओर जा रहा था और जैसे ही कार सवार अपने आगे चल रही कार को ओवरटेक करने लगी, तभी सामने से आ रहे ट्रक व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई और पीछे से आ रहे साहा निवासी तेजिन्द्र सिंह सभ्रवाल की कार भी उससे टकरा गई, जिससे उस कार में सवार तेजिन्द्र सिंह भी घायल हो गए। पता चला है कि मरने वाला नमन प्रीत सिंह (35 वर्ष ) अमृतसर का निवासी है। पुलिस तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!